Monsoon 2026: महाराष्ट्र के वसई में सड़क नदी बनी, गुजरात के जूनागढ़ में कॉलोनी में चली नाव

Monsoon 2026: महाराष्ट्र के वसई में सड़क नदी बनी, गुजरात के जूनागढ़ में कॉलोनी में चली नाव

नई दिल्‍ली: मानसून के चलते महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया।

महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। पालघर में बाढ़ के पानी में बहने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रशासन ने 180 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है।

13 राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

उधर, महाराष्ट्र के ठाणे में तलेगांव दाभाडे में एक पाइपलाइन फट गई। पानी सड़क के नीचे से बाहर आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मुंबई: कुर्ला टर्मिनस के पास सड़क पर पानी भरा

राजस्थान: होटल की छत से उड़कर गिरा सोलर पैनल

राजस्थान के जैसलमेर में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान एक होटल की छत पर लगे सोलर पैनल उड़कर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

मुंबई: घाटकोपर में बारिश के चलते पेड़ गिरा, कई कारें दबीं

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। घाटकोपर के विक्रांत सर्किल पर पेड़ गिर गया। जिसमें कई कारें दब गईं।

राजस्थान के जैसलमेर में रविवार सुबह आंधी-बारिश

गुजरात के अहमदाबाद में भारी बारिश से सड़कें डूबीं

भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के कई इलाकों में जलभराव देखा गया। वस्त्रल इलाके की तस्वीरों में सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं।

हिमाचल के मंडी में मानसून के दौरान ब्यास नदी पर धुंध छाई

मंडी जिले में ब्यास नदी के ऊपर मॉनसून की धुंध और आस-पास की पहाड़ियों को घेरे हुए घने बादल दिखाई दे रहे हैं, जो बारिश के मौसम की खूबसूरती को दर्शाते हैं।

IMD ने 4 और 5 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 6 और 7 जुलाई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें और ज्यादा बारिश होने और संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

इन राज्‍यों में पहुंचा मानसून

2 जुलाई: केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मानसून पहुंचा।

Post Comment

You May Have Missed