लखनऊ की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना

लखनऊ की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना
  • मोहल्लो में मिली गंदगी एवं चोक नालियों पर जाहिर की नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना ने सफाई व्यवस्था के संबंध में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मोहल्लो में मिली गंदगी एवं चोक नालियों पर नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जोन एक के जोनल अधिकारी एवं जोन पांच के सफाई निरीक्षक (एसएफआई) का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

हर हाल में नालियों को करायें अतिक्रमण मुक्त

प्रभारी मंत्री ने जोन एक के नरही क्षेत्र, जोन पांच के सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड में अहमदनगर एवं गुरु नानक वार्ड के नटखेड़ा स्थित राम गली तथा जोन आठ में शारदा नगर वार्ड के सरस्वतीपुरम कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालियों को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज बाधित नहीं होना चाहिए। खुले पड़े प्लाटों के स्वामियों को नोटिस देकर उनसे उनकी बाउंड्री वॉल कराई जाए। सफाई कार्य से संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करें और सफाई सुनिश्चित कराएं।

लखनऊ की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना

प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान नरही क्षेत्र में मेन रोड से लगी गली को सीढ़ी बना कर अवरुद्ध किए जाने, खुले प्लाट पर कूड़ा एवं सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल पड़े होने से आवागमन में बाधा एवं नालियों के ठीक से सफाई न होने का संज्ञान लेते हुए नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने जोनल अधिकारी राजेश वर्मा का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया। शारदा नगर द्वितीय वार्ड में अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराए के निर्देश दिए।

लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी

प्रभारी मंत्री निरीक्षण के दौरान सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड में पहुंचे वहां पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था जिसके संबंध में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यहां पर नाले के निर्माण की मंजूरी मिल गई है जिस पर उन्होंने निर्देश दिया कि जब तक इस नाले का निर्माण नहीं हो जाता तब तक इस समस्या का वैकल्पिक समाधान कराया जाए। गुरु नानक वार्ड में लोगों ने बताया कि यहां पर सीवर बना हुआ है परंतु केवल 30 प्रतिशत नालियों का कनेक्शन ही सीवर लाइन से हो पाया है। इस क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई दूषित है इस पर उन्होंने जीएम जलकल को निर्देश दिया कि नई पाइपलाइन डलवा कर इस समस्या का तत्काल समाधान कराएं जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

लखनऊ की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना

Post Comment

You May Have Missed