मंत्री एके शर्मा और लखनऊ मेयर ने गोमती से निकाली जलकुंभी, किया पौध रोपण

मंत्री एके शर्मा और लखनऊ मेयर ने गोमती से निकाली जलकुंभी, किया पौध रोपण

लखनऊ: गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी में वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। साथ ही मेयर सुषमा खर्कवाल ने आंवला और बरगद के पौधे लगाए। दोनों ने गोमती नदी से जलकुंभी निकालकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। यह कार्यक्रम लक्ष्मण मेला मैदान के छठ घाट पर हुआ।

इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जल का हमें ध्यान रखना पड़ेगा। उसे न तो गंदा करेंगे और न होने देंगे। वायु और पृथ्वी भी इसी प्रकार है। हमें पांच तत्वों का संवर्धन करना चाहिए। हमें पौधारोपण करना पड़ेगा। एक समय ऐसा आया, जब ऐसा माहौल बना दिया गया कि हमारी परंपरा दकियानूसी है, लेकिन आज हमें पर्यावरण संरक्षण और इसका महत्व समझ में आ रहा है। मुगल शासनकाल और अंग्रेजों की गुलामी के दौर में हमारी परम्पराओं को कमतर बताया गया।

मंत्री एके शर्मा और लखनऊ मेयर ने गोमती से निकाली जलकुंभी, किया पौध रोपण

नदी को गंदा होने से बचाना होगा

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त से हमने कहा आप अच्छा काम कर रहे हैं। नदी को आठ जोन में बांटकर काम किया जा रहा है। हमें सुनिश्चित करना पड़ेगा कि लोग नदी को गंदा न करें। सभी घाटों पर कूड़ादान रखने होंगे। पिछले दिनों ऐसे प्रयोग हुए हैं, जो सफल रहे हें। हमने जालीनुमा कलश बनाने का विकल्प दिया है। ऐसे में हमें इस तरह की जिम्मेदारी निभानी होगी। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सोचना पड़ेगा।

मंत्री एके शर्मा और लखनऊ मेयर ने गोमती से निकाली जलकुंभी, किया पौध रोपण

जलकुंभी गोमती नदी की समस्या

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम ने आज अलग मुहिम छेड़ी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है, इसलिए अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। जलकुंभी गोमती नदी की बड़ी समस्या बनी हुई है। प्लास्टिक को लेकर हम लोग भाषण देते हैं, लेकिन इससे दूरी नहीं बना पा रहे। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आदि मां गोमती नदी की सफाई का अभियान हम लोग चलाएंगे। सभी लोग सुबह 6 बजे से आकर काम में जुटे हैं।

मेयर ने बताया कि आठ स्थानों पर अभियान चल रहा है। लक्ष्मण मेला, भैंसा कुंड, निशातगंज, बोट क्लब, हनुमंत धाम, बुद्धा पार्क, गुलाला घाट सहित अन्य जगहों पर अभियान चल रहा है। मेयर ने कहा कि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद रणजीत सिंह यादव, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, सौरभ सिंह, मोनू आदि ने लक्ष्मण घाट पर जलकुंभी निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया।

Previous post

गंगा दशहरा पर वाराणसी-प्रयागराज और अयोध्‍या में उमड़े श्रद्धालु, बागपत-बदायूं में तीन युवकों की मौत  

Next post

नीना गुप्‍ता ने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया Birthday, ब्लैक ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

Post Comment

You May Have Missed