यूपी में कल से हवा और होली पर बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ड्राई डे

यूपी में कल से हवा और होली पर बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ड्राई डे

लखनऊ: मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में ड्राई डे (Dry Day) जारी किया है। पछुआ हवाओं के थमते ही पारा चढ़ गया है। बुधवार (12 मार्च) से पश्चिमी यूपी में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, होली पर 14 से 16 मार्च तक पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बारिश की भी संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिर से मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जिसका अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अयोध्या का रहा, जिसका तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

वेस्ट यूपी में अगले 5 दिन मौसम का अलर्ट

12 मार्च- करीब 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

13 मार्च- कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

14 मार्च- गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

15 मार्च- कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

16 मार्च- मौसम साफ रहेगा।

Post Comment

You May Have Missed