Met Gala 2025: SRK ने मेट गाला में किया डेब्यू, ब्लैक आउटफिट में मचाई धूम

Met Gala 2025: SRK ने मेट गाला में किया डेब्यू, ब्लैक आउटफिट में मचाई धूम

Met Gala 2025: किंग खान यानी शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में शानदार अंदाज में डेब्यू किया.  जैसे ही वे न्यूयॉर्क शहर में अपने होटल से निकले, बाहर जमा हुए फैंस ने “SRK! SRK!” चिल्लाकर उनका वेलकम किया. इस दौरान शाहरुख खान ने गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए, फ्लाइंग किस के साथ फैंस को ग्रीट किया और कुछ लकी फैंस से हाथ भी मिलाय़ा.

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टा पर किंग खान की मेट गाला लुक की तस्वीरें शेयर की हैं. मेट गाला में अपने भव्य डेब्यू के लिए, शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था. इस लुक में क्लासिक ब्लैक सूट था जिस पर ढेर सारी चेन और अंगूठियां सहित शानदार गोल्ड की जूलरी भी थी. लेकिन जो सबसे अलग था वह था ‘K’ लेटर से सजा हुआ एक बोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस, जो उनके सरनेम “किंग खान” को इंडीकेट कर रहा था. मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक से  पूरी महफिल ही लूट ली.

मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने अपनी सिग्नेचर पोज भी दिया. इस दौरान वे फैंस की तरफ मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए नजर आए. साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट से किंग खान के इस शानदार अंदाज पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं.

मेट गाला में ये सेलेब्स भी आए नजर

शाहरुख खान के साथ, इस साल के मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला भी अपना जलवा दिखा रही हैं. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट को सपोर्ट करता है और एक खास फैशन थीम के आसपास क्यूरेट किया जाता है.

Post Comment

You May Have Missed