जम्मू-कश्मीर में 9 जगह पारा माइनस में, हिमाचल में बर्फबारी, 14 दिसंबर से उत्तर भारत में पड़ सकती है तेज ठंड

जम्मू-कश्मीर में 9 जगह पारा माइनस में, हिमाचल में बर्फबारी, 14 दिसंबर से उत्तर भारत में पड़ सकती है तेज ठंड

नई दिल्‍ली: देश के कई हिस्सों में सामान्य ठंड है। मगर, जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया। सोमवार (9 नवंबर) को जोजिला (कारगिल) में टेम्परेचर -20°C, लेह में -12.8° और गुलमर्ग में -9° रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम का पारा -6.8°C, पुलवामा -6.7°C, शोपियां -7.5°C, श्रीनगर -3.3°C, सोनमर्ग और अनंतनाग में -7.0°C रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में पैडर में -7.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। हालांकि, जम्मू शहर का तापमान 6.5°C रहा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में रविवार शाम हल्की बर्फबारी हुई। दिसंबर का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद थी। होटल संचालक यहां आए पर्यटकों के लिए आर्टिफिशियल बर्फबारी करा रहे थे। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के तापमान में भी 10 दिसंबर से गिरावट आ सकती है। पारा गिरकर 3°C के आसपास रहने की उम्मीद है। शीतलहर भी चल सकती है। 14 दिसंबर तक दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के 50 शहरों में कोहरा

वहीं, उत्‍तर प्रदेश में कोहरे के साथ अब शीतलहर भी शुरू हो गई है। इससे गलन भी बढ़ गई है और लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं, 50 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

Previous post

वाराणसी में सीएम योगी ने 401 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, बोले- आज बेटियां हर क्षेत्र में दिखा रहीं प्रतिभा

Next post

यूपी के 50 शहरों में कोहरा, गाजियाबाद में हुई बारिश; शीतलहर के चलते बढ़ी गलन 

Post Comment

You May Have Missed