अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए RWA पदाधिकारियों के साथ बैठक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए RWA पदाधिकारियों के साथ बैठक

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं जनभागीदारी बढ़ाने के सम्बंध में चर्चा की गयी।

बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, जिसके लिए 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम तथा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाना है।

नियमित योगाभ्‍यास को दें बढ़ावा

सीपी त्रिपाठी ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी सोसाइटियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग सप्ताह के दौरान विभिन्न आवासीय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने योग सप्ताह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post

पुलिस प्रशासन पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्‍पणी, कहा- राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए काम करते अधिकारी

Next post

AKTU के शिक्षकों का जलवा: डॉ. अनुज शर्मा और प्रो. अरुण तिवारी ‘ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स’ के टॉप 5% वैज्ञानिकों में शामिल

Post Comment

You May Have Missed