मायावती ने बुलडोजर एक्शन पर जताई चिंता, कहा- केंद्र बनाए एक समान दिशा-निर्देश

मायावती ने बुलडोजर एक्शन पर जताई चिंता, कहा- केंद्र बनाए एक समान दिशा-निर्देश

UP News: यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार (18 सितंबर) को ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि इस पर केंद्र को आगे आकर पूरे देश के लिए एक समान दिशा-निर्देश बनाने चाहिए।

बसपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बुलडोजर विध्वंस कानून के राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय है। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता सहमत नहीं होती है तो फिर केंद्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान दिशा निर्देश चाहिए, जो नहीं बनाए जा रहे हैं।’

सुप्रीम कोर्ट पर कही ये बात

मायावती ने आगे कहा, ‘अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई के मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय को इसमें दखल देकर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी को खुद नहीं निभाना पड़ता, जो कि जरूरी था। केंद्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर जरूर ध्यान दें।’

Post Comment

You May Have Missed