‘हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा’, Maulana Tauqeer Raza को मिली धमकी

'हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा', Maulana Tauqeer Raza को मिली धमकी

Maulana Tauqeer Raza: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा की जीभ काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा। मौलाना तौकीर रजा की हिंदू लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाए जाने के बयान को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौलाना को कड़ी सजा दी जाए। मौलाना के ठिकानों और संपत्ति की जांच कराई जाए। इसके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

बरेली में आपको रहने लायक नहीं छोड़ेंगे’

उन्होंने कहा कि ये लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। उन्होंने मौलाना को धमकी देते हुए कहा कि एक भी हिंदू लड़के और लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया तो बरेली आकर हजारों समर्थकों की जीभ काट लूंगा। मौलाना होकर इस प्रकार का बयान देता है। धर्म परिवर्तन करा के देख लें, हमारे हिंदू भाई बरेली में आपको रहने लायक नहीं छोड़ेंगे।

दिनेश शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान में दंगा भड़काने का काम किया जा रहा है। यह हिंदुओं का देश है और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की बात की जा रही है। हमारे जीते जी कोई इस का प्रकार का काम नहीं कर सकता।

Post Comment

You May Have Missed