Mathura: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत, सीएम ने हादसे पर जताया दुख

Mathura: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत, सीएम ने हादसे पर जताया दुख

Mathura: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुखद रूप से, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

बचाव कार्य और स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही थी। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की । स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे।

Post Comment

You May Have Missed