महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, संगम तट पर किया पिंडदान; किन्नर अखाड़े ने दी पदवी

महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, संगम तट पर किया पिंडदान; किन्नर अखाड़े ने दी पदवी

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अब अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। बीते शुक्रवार उन्‍होंने प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी। 53 वर्षीय ममता महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची और अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।

 

इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को लेकर अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास पहुंचीं। ममता और पुरी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फिर उनके महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। ममता साध्वी के रूप में महाकुंभ में शामिल हुईं। वह भगवा कपड़े पहनी दिखीं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला पहन रखी थी। कंधे पर भगवा झोला भी टांग रखा था।

महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, संगम तट पर किया पिंडदान; किन्नर अखाड़े ने दी पदवी

ममता ने कहा- यह मेरे लिए यादगार पल

ममता कुलकर्णी ने कहा कि महाकुंभ में आना और यहां की भव्यता को देखना उनके लिए बहुत ही यादगार पल है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि महाकुंभ की इस पवित्र बेला में मैं भी साक्षी बन रही हूं। संतों के आशीर्वाद प्राप्त कर रही हूं। जब ममता किन्नर अखाड़े पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

Post Comment

You May Have Missed