‘SIR के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहीं ममता’, EC ने SC में दिया हलफनामा

Bengal Elections: भाजपा पर बरसीं CM ममता, कहा- सांप पर भी भरोसा...

SIR: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आमने-सामने हैं। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से अपने हलफनामे में कहा कि ममता बनर्जी ने एसआईआर को नुकसान पहुंचाने के लिए भड़काऊ भाषण दिए। उन्होंने डर फैलाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भ्रामक व गलत जानकारी भी दी।

गलत जानकारी देकर भड़का रहीं ममता– EC

चुनाव आयोग ने कहा कि अन्य राज्यों के उलट पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा धमकियां और बाधाएं हैं। हलफनामे में चुनाव आयोग ने कहा कि लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया के प्रति गलत जानकारी देकर भड़काया जा रहा है। हलफनामे में कहा गया कि राज्य में ईसीआई अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और धमकियों का माहौल है।

ममता बनर्जी ने CEC को लिखा था पत्र

जान लें कि ममता बनर्जी समय-समय पर SIR का विरोध करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची का रिकॉर्ड सही करने के बजाय वोटर्स के नाम हटाने की कवायद बना दी गई है। एसआईआर शुरू होने के बाद उनका ये तीसरा लेटर ज्ञानेश कुमार को था।

Post Comment

You May Have Missed