UP BJP की बड़ी बैठक, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह बनायेंगे 2027 का रोडमैप

UP BJP की बड़ी बैठक, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह बनायेंगे 2027 का रोडमैप

UP BJP: उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर उच्च स्तरीय बैठक होगी. इस सांगठनिक महामंथन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संयुक्त रूप से करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी. मुख्यालय में होने वाली बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं.

आगामी चुनावों की तैयार होगी रूपरेखा

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी स्थानीय चुनाव, उपचुनाव और मिशन-2027 (विधानसभा चुनाव) के लिए जमीन तैयार करना है. बैठक के दौरान पिछले सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और आगामी महीनों के लिए एक व्यापक चुनावी रूपरेखा (Blueprint) तय की जाएगी.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना और नई टीम को जिम्मेदारी सौंपना है.

विंग्स और मोर्चों को मिलेगा नयाटॉस्क

इस बैठक में पार्टी के अलग-अलग मोर्चों (जैसे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा) के कामकाज का लेखा-जोखा देखा जाएगा. नेतृत्व की ओर से सभी विंग्स और मोर्चों को जनता के बीच पैठ बढ़ाने के लिए एक नया ‘होमवर्क’ यानी विशेष टॉस्क सौंपा जाएगा. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनेगी. कमजोर बूथों को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

Post Comment

You May Have Missed