देश-दुनिया
राजनीति
Ajit Pawar, BJP, Champai Soren, Congress, Eknath Shinde, Hemant Soren, Jharkhand Election Results 2024, Jharkhand Election Results 2024 Live, JMM, Kalpana, Maharashtra Election Results 2024, Maharashtra Election Results 2024 Live, NCP, Shiv Sena, Uddhav Thackeray, झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे 2024, महाराष्ट्रv विधानसभा चुनाव नतीजे 2024
Shailendra Singh
0 Comments
Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024: महाराष्ट्र में रुझानों में भाजपा गठबंधन 200 सीटों पर आगे, झारखंड में झामुमो गठबंधन को बहुमत
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद शनिवार (23 नवंबर) को वोटों की गिनती जारी है। महाराष्ट्र में आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। ढाई घंटे की काउंटिंग के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर है। उसे 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं। नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से देवेंद्र फडणवीस 6000 से ज्यादा वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।
महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने का अनुमान
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। 4 पोल में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी (MVA) और एक पोल में हंग एसेंबली की संभावना है।
झारखंड में रुझानों में झामुमो गठबंधन ने बहुमत किया हासिल
वहीं, झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 10 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।
इससे पहले साल 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।



Post Comment