Maharashtra Election 2024: एनसीपी अजित गुट की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

Maharashtra Election 2024: एनसीपी अजित गुट की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (23 अक्‍टूबर) को एनसीपी अजित पवार गुट ने पहली सूची जारी की है। इसमें 38 प्रत्‍याशियों के नाम हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था।

इससे पहले मंगलवार देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है। महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99, शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 और अजित गुट के 38 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं।

Maharashtra Election 2024: एनसीपी अजित गुट की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

 

Maharashtra Election 2024: एनसीपी अजित गुट की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

महाराष्‍ट्र में 20 को वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Post Comment

You May Have Missed