LU का लाल बारादरी प्रकरण में परिवर्तन चौक से DM ऑफिस तक छात्रों का पैदल मार्च, पुलिस का पहरा

LU का लाल बारादरी प्रकरण में परिवर्तन चौक से DM ऑफिस तक छात्रों का पैदल मार्च, पुलिस का पहरा

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) परिसर स्थित लाल बारादरी प्रकरण लगातार गर्म होता जा रहा है। इसे बंद किए जाने के विरोध में गुरुवार (26 फरवरी) दोपहर 12 बजे छात्रों के एक गुट ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस वजह से परिवर्तन चौक पर कई थानों की पुलिस बल तैनात हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में भी पुलिस तैनात है।

इस मार्च की अगुवाई कर रहे तौकील गाजी का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाल बारादरी पर ताला लगा दिया है। इसके खिलाफ हम लोगों ने विश्वविद्यालय में लगातार 2 दिन तक धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ने बातचीत करके 2 दिनों का समय मांगा था, लेकिन वह बीत गया।

25 फरवरी को नोटिस जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ताला खोलने को लेकर कोई नोटिस नहीं जारी किया गया। न ही दोबारा कोई बातचीत की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 फरवरी को नोटिस जारी करके परिसर में किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। इस वजह से हम परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

Post Comment

You May Have Missed