Lucknow: छह वर्ष की मोहलक्षिका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अन्य बच्चों के लिए बनी प्रेरणादायक उदाहरण

Lucknow: छह वर्ष की मोहलक्षिका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अन्य बच्चों के लिए बनी प्रेरणादायक उदाहरण
  • ला मार्टिनियर गर्ल्स की मोहलक्षिका सिंह ने एक मिनट के भीतर 37 वैध कार्टव्हील कर स्थापित किया विश्व रिकॉर्ड

Lucknow: ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल की कक्षा दो की छात्रा कुमारी मोहलक्षिका सिंह (छह वर्ष 9 माह) ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, साहस एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए एसपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (कनाडा) के आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड प्रयास में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। मोहलक्षिका सिंह ने द मोस्ट अल्टरनेटिंग वन-हैंड एंड टू-हैंड कार्टव्हील सीक्वेंसेस इन वन मिनट (The Most Alternating One-Hand and Two-Hand Cartwheel Sequences in One Minute – Gymnastics Under-16, Female Individual Event) श्रेणी में एक मिनट के भीतर बैक-एंड-फोर्थ (शटल) मूवमेंट करते हुए 37 वैध कार्टव्हील कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। यह विश्व रिकॉर्ड प्रयास परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (PFAFI) के सहयोग से आयोजित किया गया।

मोहलक्षिका सिंह ने प्राप्त किया ऑफिशियल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रमाण-पत्र

अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनीं मोहलक्षिका सिंह

मोहलक्षिका सिंह को अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (कनाडा) द्वारा प्रदत्त ऑफिशियल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रचना गोविल, कोल इंडिया लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक तथा बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान ने भी मोहलक्षिका सिंह को सम्मानित कर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों, खेल विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य अतिथियों ने मोहलक्षिका सिंह की प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम आयु में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

Post Comment

You May Have Missed