Lucknow: इकाना में दिखेगा RO-KO का जलवा, अफगानिस्तान से मैच के लिए 15 जून को आएगी टीम
Lucknow Ekana: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एकदिवसीय मुकाबले की धूम देखने को मिलेगी। बात हो रही है 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की, जिसके लिए दोनों टीमें 15 जून को लखनऊ पहुंच जाएंगी। छह जून से दोनों देशों के बीच हो रही सीरीज के तहत एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित है। मुकाबले के लिए टिकट दरें जारी कर दी गई है। फिलहाल डिस्ट्रिक्ट एप पर ऑनलाइन टिकट बेचे जा हैं। इसकी दर 599 से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक होगी। आगामी सात जून से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर इकाना स्टेडियम में गेट नंबर दो पर काउंटर बनाने का फैसला किया गया है।
शहर में दिखेगा रो–को का जलवा
आईपीएल को छोड़ दिया जाए तो टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे फॉर्मेट पर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल ‘रो-को’ की जोड़ी एक बार फिर जलवा बिखेरती नजर आएगी। भले ही मुकाबला अफगानिस्तान से है, लेकिन कोहली और रोहित को खेलते देखने के लिए प्रशंसकों का स्टेडियम में जमावड़ा लगना तय है।



Post Comment