Lucknow News: आज बरेली जाएगा सपा का प्रतिनिधि मंडल, नेता प्रतिपक्ष के घर के बाहर पुलिस तैनात

Lucknow News: आज बरेली जाएगा सपा का प्रतिनिधि मंडल, नेता प्रतिपक्ष के घर के बाहर पुलिस तैनात

Lucknow News: लखनऊ में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडली आज बरेली जाएगा, जिसकी अगुवाई खुद माता प्रसाद पांडे करेंगे।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रतिनिधिमंडलीय यात्रा के दौरान जनसमस्याओं को मंच पर उठाया जाएगा।

सपा की तरफ से जारी कार्यक्रम में कहा गया था कि 26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस और पीएसी ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Comment

You May Have Missed