Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग, बिल्डिंग से कूदे कई बच्चे हुए घायल
Lucknow: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद राह। राहत बचाव कार्य भी युध्यस्तर पर किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
#WATCH | Lucknow fire incident | An eyewitness, Aman, says, "There is a library or a computer course institution here. When we reached here, we saw smoke coming from the building. We saved 5-6 people. After the fire broke out, a man jumped from the building, and he was seriously… pic.twitter.com/bIpJPxJYUB
— ANI (@ANI) June 22, 2026
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कई बच्चे बिल्डिंग से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कई बच्चे बिल्डिंग से नीचे गिर गए तो कुछ ने दहशत में आकर पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी कई बच्चों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोचिंग सेंटर के पास स्थित भवन की दीवार को तोड़ा गया है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | A fire official says, "It is being said that 10-12 people are trapped inside. We have not been able to enter inside the building as the fire is massive…" https://t.co/Px12bpvk5Z pic.twitter.com/xZeCsyrDGw
— ANI (@ANI) June 22, 2026
सीएम योगी ने दिए निर्देश
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



Post Comment