Lucknow: बैंकॉक से आए यात्री के पास से 10 करोड़ की ड्रग्स बरामद, कस्टम ने दबोचा

Lucknow: बैंकॉक से आए यात्री के पास से 10 करोड़ की ड्रग्स बरामद, कस्टम ने दबोचा

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है. आरोपी यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था. कस्टम अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन चैनल से बाहर निकल रहे यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर जांच की गई. तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 13 पैकेट बरामद हुए, जिनमें हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) छिपाकर रखा गया था.

जांच में बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम पाया गया. अधिकारियों ने इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये आंकी है. प्रारंभिक परीक्षण में बरामद सामग्री के मारिजुआना होने की पुष्टि हुई है. कस्टम विभाग ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, जांच एजेंसियां इस मामले में ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Post Comment

You May Have Missed