Lucknow Aliganj Fire Case: LDA द्वारा की जा सीलिंग कार्रवाई से टेंशन में व्यापारी

Lucknow Aliganj Fire Case: LDA की जा सीलिंग कार्रवाई से टेंशन में व्यापारी
  • -समस्या का स्थाई समाधान नहीं है सीलिंग की कार्रवाई, सुरक्षा के उपायों पर फोकसकरने की जरुरत: संजय गुप्ता

Lucknow Aliganj Fire Case: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में घटित अग्निकांड में 15 बच्चों की आसामायिक दर्दनाक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्त ने शोक व्यक्त किया है। संजय गुप्ता ने कहा बच्चों की मृत्यु बहुत ही दुखदाई है। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए केवल सीलिंग की कार्रवाई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा अग्नि अथवा अन्य किसी प्रकार की आपदा से बचने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय पर ध्यान देना होगा तथा सुरक्षा के सभी उपायों के क्रियान्वयन पर फोकस करने की आवश्यकता है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सीलिंग की कार्रवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा तथा अन्य विसंगतिया उत्पन्न होंगी। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा आवास विकास विभाग के अधिकारियों से मिलकर उचित रास्ता निकालने का प्रयास करेगा। घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के समुचित उपाय एवं व्यवस्थाओं के क्रियान्वन हेतु अभियान चला कर जागरूक किया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed