Lucknow Aliganj Fire Case: एसआईटी का झुनझुना थमाकर लीपा-पोती कर रही है योगी सरकार

Lucknow Aliganj Fire Case: एसआईटी का झुनझुना थमाकर लीपा-पोती कर रही है योगी सरकार
  • 10 साल पुराने गिराने के आदेश के बाद भी क्यों नहीं ढहाई गई इमारत?: संजय सिंह

Lucknow Aliganj Fire Case: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर डबल इंजन सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा, जिस कंप्यूटर सेंटर की बिल्डिंग में आग लगी, उसे ध्वस्त करने का आदेश 2016 में ही हो चुका था। पिछले 10 वर्षों में से साढ़े नौ साल तो सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, फिर यह अवैध और जर्जर बिल्डिंग कैसे खड़ी रही? किसके संरक्षण में इसे चलाया जा रहा था, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

सांसद ने फायर डिपार्टमेंट की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब लोग दमकल विभाग को फोन कर रहे थे, तो समय पर कोई गाड़ी नहीं पहुंची। संजय सिंह ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश के पूरे फायर डिपार्टमेंट की समीक्षा की जाए, विभाग का बजट बढ़ाया जाए और उन्हें आधुनिक उपकरण, पाइप व गाड़ियाँ उपलब्ध कराई जाएं। ​दोषी अधिकारियों पर निलंबन (सस्पेंशन) जैसी रस्म अदायगी के बजाय सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। ​मृतकों के परिजनों को दिया जा रहा 2-2 लाख और 5-5 लाख रुपये का मुआवजा एक क्रूर मजाक है। अडानी जैसे मित्रों पर दौलत लुटाने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पीड़ितों को पर्याप्त सम्मानजनक मुआवजा दें।

Post Comment

You May Have Missed