उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
heat alert, Heat in Delhi, heat in Rajasthan, heat in UP, heat warning, heat wave alert, heat wave warning, Indian Meteorological Department, गर्मी का अलर्ट, गर्मी की चेतावनी, दिल्ली में गर्मी, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में गर्मी, राजस्थान में गर्मी, लू का अलर्ट, लू की चेतावनी
Shailendra Singh
0 Comments
देश के नौ राज्यों में लू की चेतावनी, हीटवेव का रेड अलर्ट; 13 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना
नई दिल्ली: देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में कई शहरों का तापमान 40 डिग्री पार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित नौ राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश आशंका जताई गई है। राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45° के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है।
इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मध्यप्रदेश में भी गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे। रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट है। हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी है। इनके अलावा, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
देश के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-NCR में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी UP में कई जगहों पर लू जारी रहेगी।
वहीं, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 9, 10 अप्रैल को बारिश और ओले गिर सकते हैं।



Post Comment