LPG News: अहम जानकारी- बुकिंग के बाद ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर

LPG News: अहम जानकारी- बुकिंग के बाद ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर

LPG News: भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू गैस आपूर्ति की स्थिति पर अहम आधिकारिक जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बिना किसी बाधा के पूरी तरह से सुरक्षित रूप से जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद ढाई दिनों की डिलिवरी साइकिल जारी है। मंत्रालय ने देशवासियों से अपील की है कि वे एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की किसी भी प्रकार की आशंका के चलते ‘पैनिक बुकिंग’ बिल्कुल न करें।

पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी ने बताया कि दो एलएनजी कार्गो भारत की ओर चल पड़े हैं। कुछ ही दिनों में देश पहुंच जाएंगे। हमारी रिफाइनरी अधिकतम क्षमता के साथ काम कर रहीं हैं। कुछ रिफाइनरी 100% से अधिक क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है, लेकिन अफवाहों के चलते हो रही ‘पैनिक बुकिंग’ को रोकने के लिए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स पूरी तरह से सामान्य और सुचारू तरीके से काम कर रहे हैं। वर्तमान में घरेलू परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर का सामान्य डिलीवरी चक्र मात्र ढाई दिन पर स्थिर बना हुआ है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद अधिकतम ढाई दिन में सिलिंडर मिल जा रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश में कच्चे तेल की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित बनी हुई है। देश की ऊर्जा और ईंधन जरूरतों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए मंत्रालय द्वारा आपूर्ति शृंखला को निरंतर और स्थिर बनाए रखा जा रहा है। संयुक्त सचिव का यह बयान किसी भी प्रकार की आपूर्ति बाधाओं की चिंताओं को खारिज करता है, जो देश के व्यावसायिक, औद्योगिक और आर्थिक ढांचे के लिए एक बेहद मजबूत और सकारात्मक संकेत है।

Post Comment

You May Have Missed