UP: दो मालगाड़ियों की टक्‍कर में लोको पायलट घायल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

UP: दो मालगाड़ियों की टक्‍कर में लोको पायलट घायल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो मालगाड़ियों में टक्कर हो गई। एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा ट्रैक से नीचे जा गिरा। इस हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर हुआ। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों पर घटना का असर नहीं हुआ। रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास हुआ।

रेड सिग्नल पर खड़ी थी गाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रैक पर रेड सिग्नल था। ऐसे में एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से एक और मालगाड़ी तेज रफ्तार में आई और उसने टक्कर मार दी। हादसे के चलते फ्रेट कॉरिडोर पर रेल यातायात प्रभावित है। कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। कुछ के रूट बदले गए हैं। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Post Comment

You May Have Missed