लुलु मॉल के बाथरूम में मिला लेटर, लखनऊ के स्कूलों-इमारतों को 24 घंटे में उड़ाने की धमकी

लुलु मॉल के बाथरूम में मिला लेटर, लखनऊ के स्कूलों-इमारतों को 24 घंटे में उड़ाने की धमकी

लखनऊ: राजधानी के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। बम और डॉग स्क्वॉड भी अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही।

धमकी भरा पत्र सोमवार दोपहर लुलु मॉल के बाथरूम में मिला। इसमें लिखा था- 24 घंटे के भीतर लखनऊ के कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और प्रमुख भवनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। पत्र में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है। पुलिस पत्र की जांच कर रही है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि धमकी भरा लेटर किसने रखा?

सफाई कर्मचारी को मिला पत्र

लुलु मॉल में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे बाथरूम में एक पत्र मिला। सफाई कर्मचारियों ने लेटर पढ़ा तो वह घबरा गए। उन्होंने लुलु मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। मॉल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बम और डॉग स्क्वॉड के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची। मॉल के चप्पे-चप्पे की जांच की।

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने बताया कि पत्र में लखनऊ की कई प्रतिष्ठित इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद हजरतगंज, विधानसभा सहित कई जगहों पर डाग स्क्वॉड, बीडीएस के साथ पुलिस टीम चेकिंग कर रही है। गाड़ियों सहित संदिग्ध लोगों और चीजों को चेक किया जा रहा है। हालांकि, कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

Previous post

लखनऊ में BLO की ब्रेन हेमरेज से मौत, घरवाले बोले- SIR के काम के दबाव से गई जान; परिजनों से मिले अजय राय

Next post

अयोध्या में PM मोदी का रोड शो शुरू, रामनगरी पहुंचने पर राज्‍यपाल-सीएम योगी ने किया स्‍वागत

Post Comment

You May Have Missed