यूपी में पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन, आने वाले दिनों के लिए जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी में पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन, आने वाले दिनों के लिए जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी यूपी से विक्षोभ के गुजरने के बाद राज्‍य में अब उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। रविवार से पछुआ की रफ्तार और बढ़ी है। सोमवार को ये हवाएं पूरे प्रदेश में चल सकती हैं। इसके असर से धीरे-धीरे कोहरे के घनत्व में कमी आएगी। साथ ही यूपी के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़त भी देखने को मिलेगी।

26 जनवरी को कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अच्छी धूप देखने को मिली। पछुआ हवाओं के चलते आसमान साफ रहेगा और रात के पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तराई सहित कई जिलों में रात में घने कोहरे और ठंडी पछुआ की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में कोहरे का असर कम होगा। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे की मौजूदगी के साथ प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन में धूप खिलेगी और मौसम लगभग स्थिर रहेगा।

Post Comment

You May Have Missed