दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान, भावुक हेमा मालिनी बोलीं- काश यह पहले मिल जाता

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान, भावुक हेमा मालिनी बोलीं- काश यह पहले मिल जाता

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को रविवार (25 जनवरी) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। यह सम्मान फिल्म इंडस्ट्री में उनके लंबे और अहम योगदान के लिए दिया जाएगा। बता दें कि धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ था।

इस घोषणा के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर के साथ लिखा- ‘उन्हें गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को पहचान दी है और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।’

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान, भावुक हेमा मालिनी बोलीं- काश यह पहले मिल जाता

पूरा परिवार बहुत खुश-उत्साहित है

वहीं, इंडिया टुडे से बात करते हुए हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को यह सम्मान मिलने पर कहा कि पूरा परिवार बहुत खुश और उत्साहित है। उन्होंने कहा, “हम जरूर चाहते थे कि यह सम्मान उन्हें पहले मिला जाता, जब वह हमारे साथ इसे लेने के लिए मौजूद होते, लेकिन फिर भी हम खुश हैं। वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है।”

आर. माधवन को पद्म श्री सम्मान

वहीं, एक्टर आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान को लेकर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वह इसे पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। अपने मैसेज में माधवन ने यह भी लिखा कि वह यह सम्मान अपने पूरे परिवार की तरफ से स्वीकार कर रहे हैं, जिनका साथ और भरोसा हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहचान उन्हें उनके गुरु के आशीर्वाद, चाहने वालों की शुभकामनाओं और भगवान की कृपा से मिली है।

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान, भावुक हेमा मालिनी बोलीं- काश यह पहले मिल जाता

माधवन ने आगे लिखा कि वह इस सम्मान को सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को ईमानदारी, सच्चाई और इसके मूल्यों के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मिले प्यार और मैसेजों से वह बहुत इंप्रेस हैं और सभी को जवाब देने के लिए थोड़ा समय चाहते हैं।

Post Comment

You May Have Missed