उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Flood in Himachal, Indian Meteorological Department, Kedarnath Marg, Landslide in Himachal, landslide in Uttarakhand, Landslide on Kedarnath Marg, rain in Himachal, rain in Uttarakhand, उत्तराखंड में बारिश, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ मार्ग, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, भारतीय मौसम विभाग, हिमाचल में बारिश, हिमाचल में लैंडस्लाइड, हिमाचाल में बाढ़
Shailendra Singh
0 Comments
केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 लोगों का रेस्क्यू; हिमाचल के मंडी में अब तक 11 की मौत
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में बीते चार दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है।
उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। बुधवार को 6 और शव मिले।
#WATCH | Uttarakhand: Aerial visuals of the rise in water level of Alaknanda River in Rudraprayag. pic.twitter.com/4P268jr3zZ
— ANI (@ANI) July 3, 2025
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand | SDRF rescued around 40 devotees stranded in the Sonprayag landslide zone while on their way back from Shri Kedarnath Dham.
Debris suddenly fell late at night near Sonprayag on the way to Kedarnath Dham, due to which more than 40 pilgrims… pic.twitter.com/3raGuM5PJ0
— ANI (@ANI) July 3, 2025
बताते चलें कि खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सी-फ्लड नामक वेब-आधारित फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम शुरू किया। यह बाढ़ आने से दो दिन पहले गांवों को अलार्म बजाकर अलर्ट कर सकता है।
इन राज्यों में ज्यादा बारिश
मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दादरा एंड नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना।
मध्यम बारिश
झारखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल।
कम बारिश
नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार आईलैंड।



Post Comment