Kolkata: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
Kolkata: कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. यहां तारातला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई. जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. यह इलाका पश्चिम कोलकाता में आता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. जहां राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. कोलकाता पुलिस ने बताया है कि यहां आपदा प्रबंधन समूह और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ-साथ दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर रवाना किया गया है.
अचानक हुआ हादसा
कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा अचानक हुआ है. स्थानीय लोगों को मुताबिक इस निर्माणाधीन इमारत की साइड पर कई लोग काम कर रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के दबने की संभावना है. फिलहाल राहत एवं बचाव टीम ने छह से सात लोगों को निकाला गया है. वहीं घठना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया था. तारातला में हुई दुर्घटना के लिए नबान्न में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहीं जो मजूदर यहां काम कर रहे थे. उनके जानने वाले भी मौके पर पहुंच रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है.



Post Comment