Kolkata Case: आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट आज, केंद्र ने सभी राज्‍यों से मांगी कानून व्यवस्था की रिपोर्ट

Kolkata Case: आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट आज, केंद्र ने सभी राज्‍यों से मांगी कानून व्यवस्था की रिपोर्ट

Kolkata Case: कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्‍कर्म और हत्‍या के विरोध में देशभर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन आज (18 अगस्त) 9वें दिन भी जारी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बताया कि आरोपी संजय का आज साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पता चल सकता है कि क्राइम सीन पर कौन-कौन था और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। केस को लेकर अस्पताल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी CBI को जानकारी मिल सकती है। इस बीच, 17 अगस्त की देर रात केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अब सभी राज्यों को हर दो घंटों में कानून-व्यवस्था की जानकारी गृह मंत्रालय कंट्रोल रूम को फैक्स, ई-मेल या वॉट्सऐप के जरिए देने होगी।

केस और हड़ताल को लेकर आज के अपडेट्स

  • कोलकाता पुलिस ने भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी को नोटिस जारी कर 3 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने कहा कि लॉकेट पर ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने का आरोप है।
  • कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल के डॉ. कुणाल सरकार और डॉ. सुबर्नो गोस्वामी को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि दोनों डॉक्टर्स पर केस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। दरअसल, डॉ. सुबर्नो गोस्वामी ने चैनलों को इंटरव्यू देकर दावा किया था कि ट्रेनी डॉक्टर के शव पर 150mg सिमेन मिला है। पुलिस ने इसे फर्जी जानकारी बताया था।

आरजी मेडिकल कॉलेज के पास धारा 163 लागू

कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास आज (18 अगस्त) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 (पहले CRPC की धारा 144) लागू कर दी है। 17 अगस्त की देर रात जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगले 7 दिनों (24 अगस्त) तक धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। 5 से ज्यादा लोगों के जुटने, हथियार लेकर जाने या तनाव पैदा करने वाली किसी भी गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

Post Comment

You May Have Missed