Kashi Vishwanath: भीषण गर्मी में भी नहीं कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या, टूटे सारे रिकॉर्ड

Kashi Vishwanath: सावन में जा रहे हैं काशी विश्वनाथ मंदिर, इन बातों का रखें खास ध्यान

Kashi Vishwanath: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने की सुगमता और बढ़ी हुई सुविधाओं के चलते श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। पिछले पांच महीने यानी जनवरी से मई तक शिव भक्तों की संख्या में 48.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंदिर के दिव्य और भव्य निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

बाबा की आय में भी 33% की वृद्धि

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 31 मई 2024 तक 2,86,57,473 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। साल 2023 में इस समय सीमा के दौरान 1,93,32,791 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले बाबा के दरबार में इस साल 93,24,682 श्रद्धालु अधिक पहुंचे। मिश्र के मुताबिक इस अवधि के दौरान बाबा की आय में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पीएम मोदी ने किया था कॉरिडोर का लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। काशी कॉरिडोर बनने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को अब गलियों और संकरे रास्तों से गुजरना नहीं पड़ता है। अब श्रद्धालु गंगा घाट से कॉरिडोर के रास्ते बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन के लिए जा सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है।

Post Comment

You May Have Missed