कर्नाटक में सर्वे में दावा- 91% लोगों ने माना चुनाव निष्पक्ष, भाजपा बोली- नागरिकों को विश्वास, कांग्रेस को शक

कर्नाटक में सर्वे में दावा- 91% लोगों ने माना चुनाव निष्पक्ष, भाजपा बोली- नागरिकों को विश्वास, कांग्रेस को शक

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी के अध्‍ययन में दावा किया गया है कि राज्य के 91 फीसदी लोग मानते हैं कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं और EVM सटीक नतीजे देती हैं। यह रिपोर्ट कर्नाटक मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अथॉरिटी (KMEA) ने प्रकाशित की है। यह सर्वे ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भाजपा पर कई राज्यों में ‘वोट चोरी’ का लगातार आरोप लगा रहे हैं।

राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी में भी वोट चोरी का दावा कर चुके हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर राहुल पर पलटवार किया है। भाजपा नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्‍ट कर लिखा, ‘लोग चुनावों पर, EVM पर और लोग भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करते हैं। यह सर्वे कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। जहां नागरिक भरोसा दिखा रहे हैं, वहीं कांग्रेस शक जता रही है।’

राहुल को डर के कारण है लोकतंत्र की चिंता

आर अशोक ने आगे लिखा- ‘राहुल गांधी देशभर में एक ही कहानी सुनाते आ रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। उनका नाटक लोकतंत्र की चिंता के कारण नहीं, डर से कारण है। कांग्रेस संस्थाओं पर सवाल तभी उठाती है, जब हारती है। जीतते ही वह उसी संस्थाओं का जश्न मनाती है।’

कर्नाटक के 102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया सर्वे

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चुनाव को लेकर KMEA की रिपोर्ट अगस्त, 2025 में तैयार हुई थी, जो हाल में सार्वजनिक की गई है। इसका टाइटल है- ‘लोकसभा इलेक्शन 2024: इवैल्यूएशन ऑफ एंडलाइन सर्वे ऑफ नॉलेज, एप्टीट्यूड एंड प्रैक्टिस (KAP) ऑफ सिटीजन्स।’

कर्नाटक में सर्वे में दावा- 91% लोगों ने माना चुनाव निष्पक्ष, भाजपा बोली- नागरिकों को विश्वास, कांग्रेस को शक

यह स्टडी कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से लागू सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (SVEEP) कार्यक्रम के नतीजों का आकलन करने के लिए कराया गया था। यह सर्वे कर्नाटक के 34 निर्वाचन जिलों के 102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया।

Post Comment

You May Have Missed