West Bengal: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पिटाई, VIDEO सामने आया
West Bengal: टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई है। सोनारपुर में अभिषेक पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए और उन पर थप्पड़ और लातों की बरसात कर दी गई। उन पर अंडे भी फेंके गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद ममता बनर्जी ने शेयर किया है। ममता का इस मारपीट के मामले पर पहला रिएक्शन आया है। ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी से मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शासक हत्यारे बन गए-भाजपा पर शर्म आती है।”
Staying true to his word, Shri @abhishekaitc REFUSED TO ABANDON the grieving family of Sanju Karmakar.
Even after a vicious attack by @BJP4Bengal-backed miscreants, our National General Secretary chose not to turn back. Instead, he stood beside a family devastated by an… pic.twitter.com/L11oo92AzQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 30, 2026
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने हमले की निंदा की
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने हमले की निंदा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर कहा, “बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता श्री अभिषेक बनर्जी जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है। इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। घोर निंदनीय!”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हमले की निंदा की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हमले की निंदा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “बंगाल में हिंसा प्रभावित लोगों के परिजनों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला निंदनीय है। एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति है, ये इस बात का प्रमाण है। पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए फौरन कदम उठाने चाहिए। राजनीतिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहरा सकते।”



Post Comment