कन्नड़ की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी Kantara Chapter 1, टूट सकता है KGF का रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 OTT: जल्द OTT पर रिलीज होगी यह फिल्म! जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: साल 2022 में रिलीज हुई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म कांतारा की प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। एक्‍टर ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म सिर्फ तीन दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। शुरुआती कमाई देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है, जिससे कन्नड़ फिल्म KGF का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा। करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये कन्नड़ फिल्म पहले वीकेंड में 235 करोड़ रुपये कमाई कर चुकी है।

फिल्‍म कांतारा: चैप्‍टर 1 का कलेक्‍शन

  • पहले दिन का कलेक्शन (ओपनिंग कलेक्शन)- 88 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन का कलेक्शन- 65 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन का कलेक्शन- 82 करोड़ रुपये।

कन्नड़ सिनेमा की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

रिलीज के महज चौथे दिन ही ‘कांतारा: चैप्टर-1’ कन्नड़ सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, फिलहाल ये फिल्म KGF-2 और कांतारा (2022) की कमाई से दूर है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही कन्नड़ स्टार यश की फिल्म KGF- 1 का रिकॉर्ड तोड़ेगी, जिसने कुल 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

बताते चलें कि ‘कांतारा: चैप्टर-1’ साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। फिल्म कांतारा, कन्नड़ सिनेमा की KGF-2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। महज 16 करोड़ में बनी कांतारा ने 450 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। वहीं KGF-2 का कुल कलेक्शन 1250 करोड़ रुपये है। देखना होगा कि ये फिल्म इन फिल्मों को टक्कर दे पाती है या नहीं।

Post Comment

You May Have Missed