Kanpur Blast: कानपुर में दो स्कूटियों में तेज धमाका, 8 लोग घायल

Kanpur Blast: कानपुर में दो स्कूटियों में तेज धमाका, 8 लोग घायल

Kanpur News: यूपी के कानपुर में दो स्कूटियों में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि उसके आसपास खड़े करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों की दीवारें तक चटक गईं। तेज धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कानपुर के थाना मूलगंज के मिश्री बाजार क्षेत्र में स्थित मरकस मस्जिद के पास दो स्कूटी खड़ी थीं। रात करीब सवा सात बजे के करीब दोनों में अचानक से तेज धमाका हुआ। धमाके से आसपास खड़े आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र कर लिए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाजा चल रहा है।

पुलिस ने धमाका कैसे हुए जांच शुरू कर दी है। कानपुर के जॉइंट CP ने बताया कि ब्लास्ट में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी स्थिर हैं। स्कूटियों के नंबर मिल गए हैं। इनके मालिकों से बात होगी। ब्लास्ट से एक दुकान की फाल्स सीलिंग गिर गई। फॉरेंसिक सैंपल लिए जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि बैटरी फटने से घटना हुई है या कोई और कारण है। यह घटना है या साजिश है, इस पर भी जांच की जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed