मनोरंजन
Actress Shilpa Shetty, Best Deal TV Private Limited Company, Deepak Kothari, Raj Kundra, Raj Kundra Shilpa Shetty, Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Raj Kundra, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, दीपक कोठारी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राज कुंद्रा, राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा
Shailendra Singh
0 Comments
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी का आरोप, जुहू पुलिस ने दर्ज किया केस
एंटरटेनमेंट डेस्क: मुंबई के एक बिजनेसमैन ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामला उनके अब बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है।
शिकायत करने वाले बिजनेसमैन दीपक कोठारी का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस बढ़ाने के लिए कपल को कुल 60.48 करोड़ रुपये दिए, लेकिन यह रकम निजी खर्चों में लगा दी गई।
शिल्पा कंपनी की 87% हिस्सेदार थीं
कोठारी के मुताबिक, उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक मीटिंग में तय हुआ कि शिल्पा और राज कुंद्रा की कंपनी को दीपक लोन देंगे।
कंपनी के लिए 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा था, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। दीपक कोठारी का आरोप है कि बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने उनसे कहा कि लोन पर टैक्स की परेशानी आ सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाते हैं और हर महीने रिटर्न देंगे।
अप्रैल 2015 में पहली 31.95 करोड़ पेमेंट हुई
अप्रैल, 2015 में कोठारी ने करीब 31.95 करोड़ रुपये की पहली पेमेंट की। टैक्स से जुड़ी परेशानी जारी रहने पर सितंबर में दूसरी डील हुई और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने 28.54 करोड़ रुपये और ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपये दिए, साथ ही 3.19 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।
कोठारी का दावा है कि अप्रैल, 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने का मामला सामने आया। कोठारी को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कोई जवाब और पैसे नहीं मिले।
जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ केस
पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी गई है। EOW इस केस की जांच कर रही है।



Post Comment