J&K Election 2024: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की पहली लिस्ट जारी, दोनों पार्टी गठबंधन में
J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने सोमवार (26 अगस्त) देर रात नौ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी 18 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला 26 अगस्त को फाइनल हो गया था। केंद्र शासित प्रदेश की 90 सीटों में से 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। दो सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं।
कांग्रेस की पहली लिस्ट
नेशनल कॉन्फ्रेंस की लिस्ट

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हामीद कर्रा ने सोमवार को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला के घर जाकर मुलाकात की। नेताओं के बीच घंटों चली मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर बात बनी थी।



Post Comment