Jio Down: दिल्ली से लेकर मुंबई तक ठप हुई सेवा, परेशान हो रहे लाखों यूजर्स
Jio Down: देश भर में इंटरनेट सेवाएं देने वाली रिलायंस जियो की सेवाएं एक बार फिर से कई इलाकों में ठप हो गई हैं। जियो के ठप होने की वजह से यूजर्स सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज को मॉनिटर करने वाली साइट Downdetector के अनुसार, देश के कई प्रमुख शहरों में जियो की सर्विस ठप हुई है, जिस कारण यूजर्स WhatsApp, Instagram, Telegram, X, Google, YouTube जैसे को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
जियो की आउटेज को लेकर लगभग 3,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की है। सबसे ज्यादा दिक्कत एक्स और स्नैपचैट के यूजर्स को हो रही है। जियो का नेटवर्क डाउन होने के कारण व्हाट्सएप में दोपहर लगभग 01:30 बजे दिक्कत आई। इंस्टाग्राम, गूगल, एक्स और स्नैपचैट के यूजर्स की भी यही हालत है।
Bhaaaai 2 Ghante ho gye….. ab to sahi kardo@JioCare @reliancejio #JioDown #JioFiberDown #InternetDown https://t.co/PjzF37rEhR
— EKSHATEK (@ekshatek) June 18, 2024



Post Comment