देश-दुनिया
राजनीति
debate between Trump and Zelensky, Donald Trump, President Donald Trump, President of America, President of Ukraine, President Volodymyr Zelensky, Volodymyr Zelensky, अमेरिका के राष्ट्रपति, ट्रंप और जेलेंस्की में बहस, डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, वोलोदिमीर जेलेंस्की
Shailendra Singh
0 Comments
ट्रंप से बहस के बाद व्हाइट हाउस से निकाले गए जेलेंस्की, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द; यूक्रेनी राष्ट्रपति का माफी से इनकार
वॉशिंगटन डीसी: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया गया। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को लगभग 10 मिनट तक तीखी बहस हुई थी।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बहस के बाद यूक्रेन के डेलिगेट्स ओवल ऑफिस से निकलकर दूसरे कमरे में चले गए थे। अमेरिकी टीम वहीं रुकी रही। इस दौरान ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और NSA माइक वाल्ट्ज से बातचीत की। चर्चा के दौरान ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की बातचीत की हालत में नहीं हैं।
जेलेंस्की ने नहीं दिया गया मौका
इसके बाद उन्होंने माइक वाल्ट्ज और रुबियो से कहा कि वे जाकर खुद जेलेंस्की को कह दें कि उनके जाने का वक्त हो गया है। ये दोनों अधिकारी वहां पहुंचे तो जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे चीजों को ठीक कर सकते हैं। जेलेंस्की ने फिर से ट्रंप के साथ बातचीत करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। दोनों नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया।

सुरक्षा की गारंटी मिले तभी पीस डील में शामिल होंगे: जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती, वे किसी पीस डील में शामिल नहीं होंगे। जेलेंस्की ने कहा कि वे ट्रंप का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ बुरा नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा यह बहस दोनों के लिए अच्छी नहीं रही। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बहस के बाद भी यूक्रेन के लिए ज्यादा समर्थन दिखाएं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन एक साझेदार के तौर पर कभी भी अमेरिका को खोना नहीं चाहता। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तब तक रूस के साथ पीस डील में शामिल नहीं होगा, जब तक कि उसे सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं मिल जाती।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- शांति नहीं चाहते जेलेंस्की
बहस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस से बाहर निकले। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जेलेंस्की शांति चाहते ही नहीं हैं। ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन शांति के लिए काफी गंभीर हैं। यूक्रेन की मदद बंद करने के सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब वे तभी बातचीत करेंगे, जब जेलेंस्की इस जंग को वाकई में खत्म करना चाहते हों।
इस बीच यूरोप के कई नेताओं ने वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जताया है। नॉर्वे, नीदरलैंड, पोलैंड, यूरोपीय यूनियन, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों के अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी जेलेंस्की के लिए समर्थन जताया है।



Post Comment