जल्द लॉन्च होने वाली है IRCTC की नई वेबसाइट! जानिए क्या होगा बदलाव

जल्द लॉन्च होने वाली है IRCTC की नई वेबसाइट! जानिए क्या होगा बदलाव

IRCTC: भारतीय रेलवे अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में लगातार बदलाव कर रहा है. इसी क्रम में अब रेलवे IRCTC की वेबसाइट को ही बदलने जा रही है. जल्द ही इसका बीटा वर्जन लॉन्च होने वाला है.  10 जुलाई को जयपुर के MNIT के छात्रों ने इसके बीटा वर्जन को रिव्यू किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले भी कह चुके हैं कि नई वेबसाइट को जुलाई 2026 में लॉन्च किया जाएगा.  नई IRCTC की वेबसाइट में टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान और तेज बनाया गया है. तकनीकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की गई है.

नई वेबसाइट में क्याक्या खास होगा?

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में काफी कुछ पहले से अलग होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चार बड़े बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आसान और तेज हो सकेगी. नई वेबसाइट में कैप्चा और पॉप-अप की समस्या को हल करने पर खास ध्यान दिया गया है. टिकट बुकिंग के दौरान आपको बार-बार कैप्चा की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. नई IRCTC वेबसाइट में ट्रेन में मौजूद सीट की मौजूदगी की जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी. टिकट बुकिंग का प्रोसेस पहले की तुलना में तेज होगा. टिकट बुकिंग के लिए पहले से कम स्टेप फॉलो करने होंगे, जिसके बुकिंग जल्दी हो सकेगी. टिकट बुकिंग के दौरान आपको बार-बार डिटेल नहीं भरनी पड़ेगी. आपको जानकारी सेव करने की सुविधा मिलेगी, जिससे आपको बार-बार नाम, उम्र आदि की जानकारी भरने का झंझट नहीं करना पड़ेगा. इससे टिकट बुकिंग पहले से आसान और तेज हो जाएगी.

PRS सिस्टम में भी बदलाव

सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट ही नहीं बदलेगा, बल्कि रेलवे का 40 साल पुराना Passenger Reservation System (PRS) भी पूरी तरह से बदलने वाला है.  नए PRS सिस्टम को तैयार करने के बाद उसे नई IRCTC वेबसाइट के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे टिकट बुकिंग , कैंसिलेशन, पूछताछ , ट्रेन स्टेटस आदि की जानकारी तेजी से मिल सकेगी.

Post Comment

You May Have Missed