होर्मुज में ईरान ने किया मिसाइल अटैक, एक भारतीय की मौत; आठ हुए घायल

होर्मुज में ईरान ने किया मिसाइल अटैक, एक भारतीय की मौत; आठ हुए घायल

तेल अवीव: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित आठ लोग घायल हुए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे उसके दो तेल टैंकरों मोंबासा और अल बहिया पर ईरान ने दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा लिया गया।

वहीं, अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने पहले ही पश्चिम एशिया में 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं।

ट्रंप बोले- होर्मुज का पूरा नियंत्रण अमेरिका रखेगा

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखेगा। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में ईरान की होर्मुज से जुड़ी सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हालिया कार्रवाई के बाद ईरान की स्थिति ‘स्टोन एज’ जैसी हो गई है।

CENTCOM ने ईरान पर ताजा हमलों की फुटेज

जॉर्डन ने ईरान की 4 मिसाइलें हवा में मार गिराईं

जॉर्डन की सेना ने ईरान से दागी गई चार मिसाइलों को अपने हवाई क्षेत्र में ही मार गिराया। अल जजीरा के मुताबिक, सभी मिसाइलों को जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलता के साथ रोक लिया। फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया

ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिकी सेना और व्हाइट हाउस की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं आई है।

ट्रम्प का दावा- अमेरिकी हमलों ने ईरान को दशकों पीछे धकेल दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की सैन्य ताकत काफी हद तक खत्म हो गई है और देश स्टोन एज जैसी स्थिति में पहुंच गया है। न्यूजमैक्स से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के 159 सैन्य जहाज अब नष्ट हो चुके हैं। साथ ही 200 सैन्य विमान, रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और हथियार बनाने की क्षमता का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया गया है।

ट्रम्प के मुताबिक, ईरान की हथियार उत्पादन क्षमता का लगभग 84% हिस्सा नष्ट हो चुका है। हालांकि, उन्होंने माना कि ईरान के पास अभी भी कुछ मिसाइलें और सीमित सैन्य क्षमता बची हुई है।

 

Post Comment

You May Have Missed