IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में खरीदा था

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में खरीदा था

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का नया कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं।

फ्रेंचाइजी के ओनर संजीव गोयनका ने सोमवार को ऋषभ पंत को कप्तान बनाए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि मुझे पंत में एक जन्मजात लीडर दिखता है। वे एक जबर्दस्त लीडर हैं। मुझे लगता है कि वे IPL के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। लोग IPL के सबसे सफल कप्तानों की सूची में ‘माही, रोहित’ को रखते हैं। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे।

मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में लीड किया है, हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। वे कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के सीजन से बाहर रहे थे।

केएल राहुल की जगह लेंगे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल की जगह लेंगे। केएल राहुल ने पिछले सीजन (2022, 2023, 2024) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम ने पहले दो साल प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही।

पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम

आईपीएल में ऋषभ पंत के लिए LSG दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से 2016 में की थी। उस समय डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स का पुराना नाम) ने उन्हें 2016 के ऑक्शन में 1.6 करोड़ में खरीदा था। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रहे हैं। वे 2021 में कैप्टन बनाए गए। 2022 में चोट की वजह से वह IPL से दूर रहे। 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान रहे।

Previous post

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, परिवार बोला- फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे

Next post

Mahakumbh 2025: कोविंद बोले- राम की बात मानने में झिझक क्यों? चिदानंद सरस्वती ने कही ये बात

Post Comment

You May Have Missed