खराब रिव्यू देना इंफ्लुएंसर्स को पड़ेगा भारी, प्रोड्यूसर्स से जबरन वसूली के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी IFTPC

खराब रिव्यू देना इंफ्लुएंसर्स को पड़ेगा भारी, प्रोड्यूसर्स से जबरन वसूली के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी IFTPC

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) उन इंफ्लुएंसर के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी, जो प्रोड्यूसर्स से पैसे ऐंठने के लिए नेगेटिव रिव्यू पोस्ट करते हैं। आईएफटीपीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके इसके बारे में जानकारी दी है। प्रेस रिलीज में पैसे की मांग करने और मांग पूरी न होने पर दुर्भावनापूर्ण या अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने की धमकी देने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई है।

IFTPC ने इस एक्शन को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष आलोचना के दायरे से बाहर जबरन वसूली बताया है। काउंसिल ने घोषणा किया है कि वो सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के ऑप्शन का पता लगाने के लिए टॉप वकीलों से कानूनी राय लेगी। काउंसिल का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की क्रिएटिव और आर्थिक हितों की रक्षा करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक, रचनात्मक आलोचना का स्वागत किया जाता रहे।

खराब रिव्यू देना इंफ्लुएंसर्स को पड़ेगा भारी, प्रोड्यूसर्स से जबरन वसूली के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी IFTPC

प्रोड्यूसर्स को धमकी देते हैं इंफ्लुएंसर्स

बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि बड़े इंफ्लुएंसर्स फिल्म रिव्यू के बदले प्रोड्यूसर्स से पैसे की मांग करते हैं। जब उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वो निगेटिव रिव्यू की धमकी देते हैं। कुछ दिन पहले ‘सैयारा’ डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। फरीदून शहरयार के साथ एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि पॉजिटिव रिव्यू के लिए कुछ लोगों ने उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था।

Post Comment

You May Have Missed