मनोरंजन
Government, Indian Army, Indian Government, Indo-Pakistani War, Pahalgam attack, Pahalgam terror attack, Pakistan, Pakistani drone, Pakistani drone attack, अनिल कपूर, पहलगाम आतंकी हमला, पहलगाम हमला, पाकिस्तान, पाकिस्तानी ड्रोन, पाकिस्तानी ड्रोन हमला, भारत सरकार, भारत-पाक युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध, भारतीय सेना, मानुषी छिल्लर, रितेश देशमुख, सरकार
Shailendra Singh
0 Comments
भारत-पाक युद्ध: अनिल-रितेश ने आर्मी को किया सलाम, मानुषी छिल्लर ने कहा- गर्व है
भारत-पाक युद्ध: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात देश के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। उनके इन मंसूबों को भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया।
इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर रात भर अपने-अपने रिएक्शन देते रहे। कुछ ने कहा कि वो रात भर सोए ही नहीं, वहीं कुछ ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए धन्यवाद कहा। यहां पढ़िए कंगना रनौत, अनिल कपूर और समय रैना समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन…
कंगना रनौत ने भारतीय सेना का दिखाया शौर्य
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाला एक क्लिप शेयर कर लिखा है कि हालिया मूड।
मानुषी छिल्लर ने कहा- गर्व है
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह भारतीय सेना के परिवार से आती हैं। उन्होंने भारतवासियों की रक्षा के लिए सेना के बलिदान पर गर्व किया है।

अनिल कपूर ने भारतीय सेना की बहादुरी को किया सलाम
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भारतीय सेना द्वारा देशवासियों की बहादुरी से रक्षा करने के लिए सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है।

समय रैना को भारतीय सेना पर है विश्वास
यूट्यूबर समय रैना ने बताया कि उनके पिता का जम्मू से फोन आया और उनकी निश्चिंत आवाज ने उन्हें चिंता ना करने का संदेश दिया। भारतीय सेना के पास सब कुछ नियंत्रण में हैं।

आसिफ खान ने सेना के लिए की प्रार्थना
‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान ने भारतीय तिरंगे की तस्वीर पोस्ट कर उनकी रक्षा की कामना की है।

आशीष चंचलानी ने किया भारत पर गर्व
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भारतीय सेना द्वारा इस तनावपूर्ण माहौल में देशवासियों की रक्षा करने के लिए सेना पर गर्व किया है।
हुमा कुरैशी ने की अपील
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस तनावपूर्ण हालात में सिर्फ सत्यापित और विश्वसनीय जानकारी का उपयोग करने के लिए कहा है।

रितेश देशमुख ने सेना के शौर्य को किया सलाम
एक्टर रितेश देशमुख ने असली हीरो यानी की भारतीय सेना को सलाम करते हुए लिखा कि इंडियन आर्मी जिंदाबाद।

इन सेलेब्स ने भी की हौसला अफजाई




वीर दास ने सेना को रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया
अभिनेता वीर दास ने तनावपूर्ण माहौल में, जो ब्लैकऑउट में बैठे हैं उनके लिए उन्होंंने प्रार्थना की।



Post Comment