Indigo Flights: इंडिगो की 550 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर हंगामा

Indigo Flights: इंडिगो की 550 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर हंगामा

Indigo Flights: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी अव्यवस्था से जूझ रही है. बीते चार दिनों से उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाओं ने यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया है. गुरुवार को अकेले 550 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिससे दिल्ली, हैदराबाद, गोवा और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई.

हैदराबाद और गोवा में हंगामा

हैदराबाद में यात्री इतने नाराज हुए कि कई लोग एयर इंडिया की एक उड़ान के सामने बैठ गए और उसे रोक दिया. वहां एक व्यक्ति ने बताया कि कल शाम 7:30 की फ्लाइट थी, अब 12 घंटे हो गए हैं. इंडिगो कह रही है अनिश्चितकाल के लिए देरी हो सकती है. यह मजाक है.

गोवा एयरपोर्ट पर भी यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा

वीडियो में लोग इंडिगो स्टाफ पर चिल्लाते दिखे और पुलिस को हालात संभालने पड़ गए. देश के कई शहरों में इंडिगो की कई सारी फ्लाइट्स कैंसिल हुई है, जो इस प्रकार है:

  • -मुंबई: 118

  • -बेंगलुरु: 100

  • -हैदराबाद: 75

  • -कोलकाता: 35

  • -चेन्नई: 26

  • -गोवा: 11

  • -भोपाल: 5

इंडिगो की सफाई

इंडिगो ने स्वीकार किया कि नए नियमों के बाद क्रू की जरूरत का गलत आकलन हुआ है. इसके अलावा सर्दियां, तकनीकी दिक्कतें और स्टाफ की कमी ने मिलकर उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है. DGCA को भेजी रिपोर्ट में इंडिगो ने बताया कि वे पायलट-क्रू ड्यूटी के नए नियमों को फिलहाल वापस ले रहे हैं. रात की ड्यूटी सुबह 5 बजे तक थी, अब इसे सुबह 6 बजे तक बढ़ाया था. इसे वापस लिया गया. रात में दो लैंडिंग की सीमा भी अस्थायी रूप से हटाई गई

आने वाले 3 दिनों तक और रद्द होंगी उड़ानें

इंडिगो ने चेतावनी दी है कि शेड्यूल सामान्य होने में कम से कम 2–3 दिन और लगेंगे. 8 दिसंबर से एयरलाइन ने उड़ानों का शेड्यूल कम कर दिया है ताकि अव्यवस्था को रोका जा सके. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि समय पर उड़ानें चालू करना आसान नहीं होगा. हम पूरी ताकत से स्थिति सुधारने में लगे हैं.

Post Comment

You May Have Missed