Indian Cricket Team Victory Parade: क्रिकेट आइसलैंड का मजेदार ट्वीट, लिखा- हमारे देश की पॉपुलेशन से 20 गुणा ज्यादा लोग…

Indian Cricket Team Victory Parade: क्रिकेट आइसलैंड का मजेदार ट्वीट, लिखा- हमारे देश की पॉपुलेशन से 20 गुणा ज्यादा लोग...

Indian Cricket Team Victory Parade: भारतीय क्रिकेट टीम 17 साल टी-20 विश्‍व कप चैंपियन बनी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीको को 7 रनों से हराया। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के अलावा फैंस ने खूब जश्न मनाया। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद देर रात लोग सड़कों पर निकल गए और जमकर जश्न मनाया।

इसके बाद भारतीय टीम खिलाड़ी बारबाडोस से भारत पहुंचे। गुरुवार तड़के सुबह तकरीबन 6 बड़े टीम इंडिया के खिलाड़ी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

क्रिकेट आइसलैंड ने किया ये ट्वीट | Indian Cricket Team Victory Parade

भारतीय टीम के खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से होटल आईटीसी मौर्या पहुंचे। इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। वहीं, गुरुवार शाम 5 बजे मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड शुरू हुई। इस परेड में लाखों लोग सड़कों पर उमर आए। फिलहाल, आइसलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा है- यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप पार्टी की तस्वीरें हैं… आप देख सकते हैं कि हमारे देश की जनसंख्या से तकरीबन 20 गुणा लोग हैं।

बताते चलें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मुंबई पहुंचे। भारतीय खिलाड़ी मुंबई में ओपन बस परेड (Indian Cricket Team Victory Parade) का हिस्सा बने। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ गई। इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा फैंस ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ और अन्य कोचिंग स्टाफ नजर आए।

Previous post

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की गरबा नाइट में दिखी नीता अंबानी की खूबसूरती, देखें इनसाइड तस्वीरें

Next post

UK Election Results 2024: ब्रिटेन का संसदीय चुनाव हारने पर भी ऋषि सुनक को पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्‍यों?

Post Comment

You May Have Missed