भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर: भारतीय सेना ने सोमवार (28 जुलाई) को ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के लिडवास इलाके में छिपे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर दी। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है।

भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि मारा गया आतंकी हासिम मूसा ही था। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। हालांकि, बाकी दो में से एक आतंकी के 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।

सेना कल दे सकती है जानकारी

सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है। सेना के अनुसार, सुबह 11 बजे खुफिया जानकारी मिलने के बाद लिडवास में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार फायरिंग की आवाज सुनी गई थी। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ऑपरेशन महादेव की बड़ी बातें

पहलगाम हमले के आतंकवादियों ने जिन उपकरणों का इस्तेमाल किया था, उस से मिलते-जुलते एक तकनीकी संकेत के बाद हरवान के जंगलों में अभियान शुरू किया।

लगभग 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों की एक टुकड़ी ने तीन आतंकवादियों का पता लगाया और उन पर अचानक हमला कर दिया।

पहलगाम हमले में गई थी 26 पर्यटकों की जान

इसी साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुई थी।

Post Comment

You May Have Missed