भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता, राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ हुई बैठक
दुबई: यूएई दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को अबूधाबी में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।
UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।
भारत-UAE की दोस्ती बेहद मजबूत: मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारत-UAE रिश्तों को मजबूत और भरोसेमंद बताया। उन्होंने कहा, “भारत और UAE की दोस्ती बहुत मजबूत है। मोदी ने कहा कि दोनों देश बेहतर भविष्य के निर्माण के लक्ष्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
إن الصداقة بين الهند والإمارات قوية للغاية! وستواصل بلداننا العمل معاً بهدف بناء مستقبل أفضل لكوكبنا.@MohamedBinZayed pic.twitter.com/2IGiZCeBUY
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
क्रूड ऑयल का उत्पादन बढ़ाएगा UAE
UAE ने हाल ही में दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और UAE की कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।
पूर्व भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने ANI से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के हालात के बीच प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की तरफ से समर्थन का मजबूत संकेत भी माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच पहले से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरे का मकसद उसे और आगे बढ़ाना है।
मोदी बोले– भारत-UAE साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंची
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनवरी में UAE राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कम समय में दोनों देशों ने सभी क्षेत्रों में तेज प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में भारत-UAE रणनीतिक सहयोग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ आगे बढ़ेंगे।
मोदी बोले– होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है और भारत हमेशा संवाद व कूटनीति के जरिए समाधान का पक्षधर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देगा।
मोदी बोले– UAE पर हमले किसी भी रूप में स्वीकार नहीं
प्रधानमंत्री ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि UAE को जिस तरह निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मोदी ने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए UAE की ओर से उठाए गए कदमों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में UAE में रह रहे भारतीय समुदाय की जिस तरह देखभाल की गई, वह सराहनीय है।
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, "…We strongly condemn the attacks launched on the UAE. The manner in which UAE has been targetted is not acceptable in any form. We welcome the… pic.twitter.com/Bl6n4jQoNb
— ANI (@ANI) May 15, 2026
UAE राष्ट्रपति से मोदी बोले- आपसे मुलाकात का बेसब्री से इंतजार था
मोदी ने अल नाहयान से मुलाकात के दौरान कहा कि वे फोन पर लगातार बातचीत करते रहे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मिलने का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। मोदी ने UAE राष्ट्रपति के साथ अपने करीबी संबंधों और आपसी भरोसे का भी जिक्र किया।
PM मोदी और UAE राष्ट्रपति की मौजूदगी में कई MoU साइन
PM मोदी और UAE राष्ट्रपति अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई अहम MoU और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई से जुड़ा अहम समझौता भी हुआ है। समझौते रक्षा, ऊर्जा, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग से जुड़े हैं।
#WATCH | Abu Dhabi, UAE | India and UAE exchange MoUs in the presence of PM Narendra Modi and UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.
(Video: DD) pic.twitter.com/qlS2nRXfVI
— ANI (@ANI) May 15, 2026
दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ। स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी MoU साइन किया गया। वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर दोनों देशों ने MoU पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की।
मोदी बोले– भारत के लिए संवेदना जताने पर धन्यवाद
पीएम मोदी ने भारत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए धन्यवाद अल नाहयान को दिया। बैठक में मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिनों में भारत में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए आपने संवेदना व्यक्त की। इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, "You expressed condolences to the families affected by the natural disaster in the past few days (in India). I express gratitude to you for this."… pic.twitter.com/QWzuyu1kMM
— ANI (@ANI) May 15, 2026
PM मोदी बोले- UAE मेरा दूसरा घर, गर्मजोशी भरे स्वागत पर धन्यवाद
PM मोदी ने अबूधाबी में UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने कहा, “मैं अपने दूसरे घर आया हूं। यह भावना मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी पूंजी है। आज आपके एयरफोर्स जेट्स ने मुझे एस्कॉर्ट किया। यह भारत की जनता का सम्मान है।”
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, "I express heartfelt gratitude to you for the warm welcome. Just like you said – I have come to my second home. This sentiment is a huge capital… pic.twitter.com/PWCNIqO2pq
— ANI (@ANI) May 15, 2026
UAE पहुंचने पर पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi being accorded a guard of honour, as he lands in Abu Dhabi, UAE, on the first leg of his 5-nation visit.
(Video Source: DD) pic.twitter.com/WQbb3SkgD1
— ANI (@ANI) May 15, 2026
UAE राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया
अबूधाबी के प्रेसिडेंशियल एयरपोर्ट पर UAE राष्ट्रपति अल नाहयान पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहे। उन्होंने गले लगाकर मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी अपने छह दिन के विदेश दौरे के पहले चरण में UAE पहुंचे हैं।
#WATCH | Upon his arrival in Abu Dhabi, UAE, PM Narendra Modi was recieved by UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan at the Presidential Airport. Here, the PM was accorded a ceremonial welcome.
(Video Source: DD)
(Earlier visuals) pic.twitter.com/8eV2YuYXpJ— ANI (@ANI) May 15, 2026



Post Comment